Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: संगम नगरी प्रयागराज की चर्चित विधानसभा जिस पर कभी बाहुबली अतीक अहमद और उसके बाद राजू पाल और अतीक अहमद के भाई अशरफ के बाद पूजा पाल का दबदबा था वही अब इस सीट पर बीजेपी विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह है और अब इस विधानसभा सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी ने अपना प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया है सिविल लाइन स्थित रोजवुड रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता करते हुए जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के महानगर अध्यक्ष सत्य प्रकाश सिंह ने प्रयागराज शहर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र से बी के सिंह राजू प्रधान महासचिव जनसत्ता दल प्रयागराज को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। यह निर्णय 21 दिसंबर 2025 को प्रयागराज स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक के दौरान लिया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों, संगठन विस्तार, आगामी चुनावी रणनीति तथा स्थानीय जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने राजू सिंह के सामाजिक कार्यों, जनसंपर्क और संगठन के प्रति उनकी सक्रिय भूमिका को देखते हुए उन्हें शहर पश्चिमी क्षेत्र से प्रत्याशी बनाए जाने पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। पार्टी नेतृत्व ने कहा कि राजू सिंह क्षेत्र की जनता से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने में सक्षम हैं और उनके नेतृत्व में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक प्रयागराज शहर पश्चिमी में संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा। राजू सिंह को प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने इसे आगामी चुनाव में पार्टी की स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। बताते चलें वही प्रेस कांफ्रेंस के दौरान भावी विधायक प्रत्याशी ने भी मौजूदा शहर पश्चिम से भाजपा विधायक पर बड़ा बयान देते हुए निशाना साधा है और कई गंभीर आरोप भी लगाए है।