Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: विकासखंड क्षेत्र के भेला गांव निवासी रवींद्र कुमार सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान युवा सहकार सम्मेलन में प्रदेश में एमपी पैक्स सदस्यता महा अभियान 2025 अंतर्गत जनपद उन्नाव द्वारा पैक्स सदस्य बनाने में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर मिला। वह उन्नाव जनपद में सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक के पद पर कार्यरत हैं। उत्कृष्ट नेतृत्व, सक्रिय सहभागिता एवं सराहनीय योगदान देने के लिए यह सम्मान मिला। इस मौके पर प्रदेश के सहकारिता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जेपीएस राठौर, प्रदेश के आयुक्त एवं निबंधक योगेश कुमार, सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव सौरभ बाबू ने उनके योगदान को सराहा है। इस मौके पर शाहगंज विधायक रमेश सिंह, पिता एवं पूर्व सहायक विकास अधिकारी बजरंगबली सिंह, बड़े भाई योगेंद्र प्रताप सिंह, राजेंद्र कुमार सिंह, आशुतोष कुमार सिंह, उग्रसेन सिंह राना, रामपाल सिंह, अधिवक्ता धर्मेंद्र कुमार सिंह पिंटू आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।