सपा विधायक पंकज पटेल ने सदन में उठाया कैंसर की बीमारी का मुद्दा

JAUNPUR NEWS: मुंगरा बादशाहपुर के सपा विधायक पंकज पटेल ने सोमवार को विधानसभा में भारत में तेजी से बढ़ रहे कैंसर की बीमारी का मुद्दा उठाया। विधायक ने इस बीमारी को लेकर प्रदेश सरकार की नाकामी पर प्रदेश के डिप्टी सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक को सवालों के कटघरे में खड़ा कर दिया। विधायक ने कहा कि कैंसर को लेकर स्वास्थ्य मंत्री और उनकी सरकार बिल्कुल गंभीर नहीं है। भारत में उत्तर-प्रदेश दुनिया की नई कैंसर राजधानी बन चुका है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा कैंसर के मामले भारत में, देश में उत्तर प्रदेश और उत्तर प्रदेश में जौनपुर कैंसर के मामले में पूरे प्रदेश में अव्वल है। उन्होंने बताया कि आंकड़ों के मुताबिक 2017 में 1.3 लाख, 2019 में 1.96 लाख, 2020 में 2.01 लाख, 2021 में 2.06,  2022  में 2.10 और 2024 में 2.21 लाख कैंसर के मरीजों की संख्या थी। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अगर सरकार कैंसर की बीमारी को लेकर गंभीर होती तो यह समस्या सामने न आती। उन्होंने बताया कि अखिलेश यादव की सपा सरकार ने लखनऊ में 1200 बेड वाले कैंसर इंस्टीट्यूट की स्थापना की थी जिसे सरकार बेहतर ढंग से संचालित नहीं कर सकी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *