Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: नगर पंचायत लालगंज के तत्वाधान में मंगलवार को पटरियों पर किये गये अतिक्रमण के खिलाफ अभियान की शुरूआत की गयी। पहले दिन पटरियों पर किये गये हल्के अतिक्रमण को हटाते हुए दुकानदारों को चेतावनी दी गयी है। नायब तहसीलदार पंकज वर्मा की अगुवाई में निकले लेखपालों और नगर पंचायत कर्मचारियों की संयुक्त टीम ने पटरी पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को साफ चेतावनी दिया। दुकानदारों को बताया गया कि यदि अतिक्रमण चौबीस घंटे के भीतर नही हटाया जाता तो नपं अतिक्रमण हटाने और दुकानदारों से जुर्माना वसूल करने की कार्रवाई करेगी। अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू होने से दुकानदारों में अफरा तफरी का माहौल दिखा। कई दुकानदारों ने पटरियों पर किये गये अतिक्रमण को खुद भी हटाया। इस मौके पर नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक अनिकेत दुबे, रिंकू मिश्र, विकास तिवारी, रोहित शुक्ला, लेखपाल संघ अध्यक्ष केके सरोज, सूर्यमणि शुक्ला, आनन्द सरोज, कुलदीप राव, अकरम खान, अनुज सरोज, रिषभ सिंह, अंकुर जायसवाल आदि मौजूद रहे।