शिविर में परीक्षण के पश्चात चार सौ चौतीस दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिक हुए चिन्हित

जल्द मिलेगा उपकरण सांगीपुर व लालगंज ब्लाक परिसर में विधायक मोना के निर्देश पर हुआ कार्यक्रम
PRATAPGARH NEWS: भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजना के तहत मंगलवार को निशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देशन में सरयू समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में सांगीपुर व लालगंज विकासखण्ड परिसर में आयोजित शिविर में दिव्यांग व बुजुर्ग लाभार्थियों का परीक्षण किया गया। इसके तहत सांगीपुर में आयोजित शिविर में एक सौ इकहत्तर दिव्यांग और पचहत्तर वरिष्ठ नागरिकों को परीक्षा के पश्चात चिन्हित किया गया। यहां सांसद प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, खण्ड विकास अधिकारी विमल कुमार श्रीवास्तव, ब्लाक प्रमुख अशोक सिंह बबलू, प्रधानाचार्य अमिताभ शुक्ला, रोहित सिंह, राजू मिश्र, जिपंस अशोकधर द्विवेदी, लल्लन सिंह, शिवकुमार साहू आदि मौजूद रहे। वहीं लालगंज ब्लाक परिसर में आयोजित शिविर में एक सौ अड़तालिस दिव्यांग और चालीस वरिष्ठ नागरिकों को परीक्षण के पश्चात चिन्हित किया गया। यहां ब्लाक प्रमुख इं. अमित प्रताप सिंह पंकज, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, ब्लाक अध्यक्ष केडी मिश्र, आशीष उपाध्याय, छोटे लाल सरोज, रामू मिश्र, प्रीतेन्द्र ओझा, मुरलीधर तिवारी आदि मौजूद रहे। डा0 आशीष गुप्ता, डा0 अजीत कुमार, एलम्किो के श्रवण कुमार, आनन्द सिंह, अनिल की टीम ने लाभार्थियों का परीक्षण किया। विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने बताया कि दोनों ब्लाकों में कुल चार सौ चौतीस लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। पात्रता के अनुसार इन्हें ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, ईयर मशीन आदि उपकरणों का वितरण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *