Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
अयोध्या में पहुंची अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा, संघर्षशील साथियों का हुआ सम्मान
AYODHYA NEWS: अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की मांग को लेकर लखनऊ से निकली अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा मंगलवार को प्रयागराज सुल्तानपुर होते हुए यहां पहुंची। आल इण्डिया रूरल बार एसोसिएसन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल तथा राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश की अगुवाई में पहुंची सुरक्षा यात्रा का यहां साथियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। अधिवक्ता सुरक्षा यात्रा में शामिल अधिवक्ताओं ने सबसे पहले सुबह श्रीरामलला एवं श्रीराम दरबार को मत्था टेका। यहां बार एसोसिएसन के सभागार में साथियों को अधिनियम का मसौदा समझाते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने कहा कि विधानसभा के जारी सत्र में प्रदेश सरकार अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम के लिए संकल्प प्रस्ताव पारित कराये। वहीं उन्होने केन्द्र सरकार से कहा कि अधिवक्ताओं के मुददो पर अब वह हठवादिता त्याग कर सुरक्षा अधिनियम को संसद के जरिये कानूनी सत्र प्रदान करे। राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कर्मचारियों व शिक्षकों की भांति सूबे की सरकार से प्रदेश भर के अधिवक्ताओं के सामूहिक स्वास्थ्य बीमा कराए जाने पर जोर दिया। उन्होने उत्तर प्रदेश में भी बुजुर्ग अधिवक्ताओं के पेंशन तथा युवा अधिवक्ताआंे को प्रोत्साहन के तहत लाइब्रेरी भत्ता दिये जाने की मांग भी उठाई। वही कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल एवं राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम की लडाई में साथ देने वाले अधिवक्ताओं को मान पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया। आम सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता वेद प्रकाश ओझा तथा संचालन सुधाकर तिवारी ने किया। इस मौके पर विजय तिवारी, शुभम गुप्ता, जेपी शर्मा, अशोक सिंह, मनीष पाण्डेय, रमाकांत रंजन, रामेश्वरनाथ तिवारी, पवन रावत, राघवेंद्र शुक्ल, राकेश कुमार आर्य, एखलाक अहमद, भारती सिंह, प्रज्ञा चतुर्वेदी, अमित पाठक, ममता सिंह, शिवकुमारी वर्मा आदि अधिवक्ता रहे।