Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, नई दिल्ली से सम्बद्ध महर्षि विद्या मन्दिर सी० से० स्कूल, फतेहपुर में आज राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने कहा कि श्रीनिवास रामानुजन ने मात्र 32 वर्ष की अल्पायु में गणित के क्षेत्र में असाधारण प्रतिभा का परिचय देते हुए 3884 प्रमेयों का संकलन किया। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उन्होंने निरंतर शोध कार्य जारी रखा। उनके अद्वितीय योगदान के लिए वर्ष 1917 में रॉयल सोसाइटी ऑफ लंदन द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। वे 20वीं सदी के महानतम गणितज्ञों में गिने जाते हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय के गणित विभाग द्वारा किया गया, जिसमें विनय शंकर त्रिपाठी, विमल मिश्रा, दीप्ति बाजपेयी, अनुज तिवारी सहित अन्य शिक्षकों का सराहनीय सहयोग रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन छात्र मैत्रेय सिंह ने किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों प्रांजल द्विवेदी, सूर्य प्रताप सिंह अविरल, शशांक द्विवेदी, अश्विन प्रजापति एवं अक्षत त्रिपाठी ने श्रीनिवास रामानुजन के जीवन पर आधारित नाट्य प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं मोनू यादव, अर्पित मिश्रा, सार्थक पटेल, सक्षम अग्रहरि एवं जयसिंह आदि विद्यार्थियों ने जटिल गणितीय परिकलनों को सरल और सहज तरीके से प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।