Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
FATEHPUR NEWS: मंगलवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का स्थापना दिवस जनपद फतेहपुर में हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर उप्र उद्योग व्यापार मंडल फतेहपुर इकाई द्वारा व्यापारियों को मिष्ठान खिलाकर तथा मोमबत्ती जलाकर स्थापना दिवस का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए संगठन की मजबूती और व्यापारी हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने सदैव व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से शासन-प्रशासन के समक्ष उठाया है और आगे भी व्यापारियों के हित में संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम के अंत में सभी व्यापारियों ने संगठन की एकता और व्यापारी हितों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्ष का संकल्प दोहराया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र, चेयरमैन बिदां प्रसाद अग्रहरि, कोषाध्यक्ष कुंवारे सिंह, महामंत्री दयाशंकर गुप्ता, महामंत्री सईद खान, नगर अध्यक्ष रामबाबू जायसवाल, जिला उपाध्यक्ष शिव अग्रवाल, युवा अध्यक्ष राजा अग्रवाल सहित पवन अग्रवाल, गिरीश गुप्ता, आलोक अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, अंशु अग्रवाल, सर्राफा मोहित अग्रवाल, मुहम्मद अहमद, गयासुद्दीन, रामनरेश गुप्ता, मंत्री आयुष मिश्र, दीपक सिंह, दिलीप चौरसिया, दुर्गेश गुप्ता, विष्णु अग्रवाल सहित सैकड़ों व्यापारी उपस्थित रहे।