Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: शिक्षा गुणवत्ता संवर्धन को लेकर मंगलवार को शहजादपुर संकुल की मासिक बैठक प्राथमिक विद्यालय शीतलपुर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित एआरपी शबीना बानो बताया कि विद्यालयों के निपुण आकलन का कार्य 27 जनवरी से शुरू हो रहा है। उसके लिए सभी शिक्षक अभी से तत्परतापूर्वक जुट जाए और प्रतिदिन बच्चों का निपुण प्लस ऐप से शत प्रतिशत असिसमेंट करें। जिससे सभी का विद्यालय निपुण हो सके। पूर्व एआरपी राम कृष्ण साहू ने कहा कि ठंड के समय अक्सर प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रहती है। विद्यार्थियों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए व प्रार्थना सभा में अधिक से अधिक छात्र उपस्थित हो सके इसके लिए प्रार्थना सभा को रोचक बनाने व कुछ गतिविधियां जैसे सामाजिक विज्ञान की बातें, कविताएं, कहानी, योग आदि को शामिल किया जाना चाहिए। जिससे बच्चों की उपस्थित व ठहराव हो सके। बैठक में शंकुल शिक्षक राकेश सिंह ,प्रतिभा सिंह, अरुण मिश्रा, प्रदीप सिंह, कमलेश कुमारी, संतोष कुमार, रिया सेठी, माया सिंह, शिववरन सहित संकुल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षकाएं उपस्थित रहे।