राजस्थान, दिल्ली ब्लूज, डीएएससीए और केरल को मिली जीत

29वीं ऑल इंडिया लीगल फ्रैटर्निटी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
PRAYAGRAJ NEWS: राजस्थान, दिल्ली ब्लूज, डीएएससीए और केरल ने 29वीं ऑल इंडिया लीगल फ्रैटर्निटी टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में अपने-अपने मुकाबले जीतकर पूरे अंक प्राप्त किये।
डीएसए मैदान पर मंगलवार को खेले गए पहले मैच में राजस्थान ने 15 ओवर में 180 रन (कुशल अग्रवाल 112 नाबाद, सिद्धार्थ 39, कार्तिक गुप्ता 35 नाबाद, मुकेश 1/24) बनाए। जवाब में उत्तराखंड की टीम 15 ओवर में 8 विकेट पर 107 रन (परितोष 36, विनय भट्ट 26, चिराग शर्मा 3/18, जशन सिंह, जितेंद्र व मुकेश सैनी एक-एक विकेट) पर सीमित हो गई। कुशल अग्रवाल को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में एएलसी इलाहाबाद ने 16 ओवर में पांच विकेट पर 161 रन (उत्कर्ष 89 नाबाद, शिवम शर्मा 22, केपी भामला 2/14, रतुल शर्मा, जतिन कपूर अनिरुद्ध नागर एक-एक विकेट) बनाए। जवाब में दिल्ली ब्लूज ने 12.1 ओवर में दो विकेट पर 163 रन (रतुल शर्मा 107 नाबाद, शक्ति भाटी 25, नौशाद अहमद व उत्कर्ष एक विकेट) बना लिए। रतुल शर्मा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मैच से पूर्व इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पांडेय और दूसरे मैच से पहले सचिव अखिलेश शर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। एनसीआर रेलगांव मैदान पर डीएएससीए ने 12 ओवर में पांच विकेट पर 121 रन (मुकेश चैहान 43, आकाशदीप 29, सनी 22, हेमंत व पंकज शर्मा दो-दो विकेट) बनाए। जवाब में चंडीगढ़ की टीम 12 ओवर में 8 विकेट पर 71 रन (हर्ष 26, नवदीप, मनीष व शेखर एक-एक विकेट) पर सिमट गई। आकाशदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरे मैच में हिमाचल प्रदेश ने 10 ओवर में छह विकेट पर 68 रन (रोवित 18, रिंचू व हरिकृष्ण तीन-तीन विकेट) बनाए। जवाब में केरल ने 8.2 ओवर में एक विकेट पर 70 रन (हरि कृष्ण 45, श्याम 20, वरुण 1/14) बना लिए। हरिकृष्ण को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *