Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: रेलवे सुरक्षा बल द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते’ रेलवे परिसरों और ट्रेनों में मिलने वाले असुरक्षित, संकटग्रस्त या बिछड़े हुए बच्चों को सुरक्षित बचाने का एक निरंतर और संवेदनशील अभियान चलाया जा रहा है। यह केवल एक ऑपरेशन नहीं, बल्कि उन अनगिनत बच्चों के लिए जीवनरेखा है जो किसी कारणवश अपने घरों से दूर भटक जाते हैं। इस पहल के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल ने बाल सुरक्षा एवं संरक्षण के द्वारा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है। इससे बाल श्रम, बाल तस्करी तथा लापता बच्चों से संबंधित मामलों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित साबित हो रहा है। प्रयागराज मण्डल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा वर्ष 2024/25 के दौरान रेल गाड़ियों एवं रेलवे परिक्षेत्र से कुल 621 बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वहीं, वर्ष 2025-26 में नवंबर माह तक 441 बच्चों को रेस्क्यू कर उनके परिजनों, संबंधित एनजीओ एवं चाइल्ड वेलफेयर कमेटी को सुपुर्द किया गया है. प्रयागराज बुधवार 22 दिसम्बर को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर उप निरीक्षक कार्तिक मिश्रा गस्त पर थे इस दौरान एक व्यक्ति राहुल यादव, एक नाबालिग बच्चे को लेकर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट प्रयागराज पर आया। बच्चों से पूछताछ के दौरान बच्चे ने अपना नाम गुड्डू, उम्र लगभग 14 वर्ष, निवासी घूरी सलेमपुर,थाना हुसैनगंज, उत्तर प्रदेश बताया तथा बताया कि वह घर से नाराज होकर चला आया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए बालक की सुरक्षा एवं कल्याण हेतु अग्रिम कार्रवाई करते हुए उसे चाइल्ड हेल्पलाइन प्रयागराज की सुपरवाइजर को विधिवत एवं सुरक्षित रूप से सुपुर्द कर दिया गया। रेलवे प्रशासन यात्रियों एवं आमजन से अपील करता है कि इस तरह किसी भी नाबालिग बच्चे को असहाय या भटकते हुए देखें तो तत्काल रेलवे हेल्पलाइन 139 पर सूचना दें ताकि रेलवे प्रशासन उन्हें सुरक्षित उनके घर पहुंचाया सके।