दादा मियां का 379वां सालाना उर्स 29 दिसम्बर को तैयारियों को लेकर मंथन

PRAYAGRAJ NEWS: आध्यात्मिक और गंगा-जमुनी तहजीब के प्रतीक, हजरत शाह मुहिब्बुल्लाह इलाहाबादी श्दादा मियांश् का 379 वां सालाना उर्स आगामी 29 दिसंबर 2025 (सोमवार) को पूरी अकीदत और एहतराम के साथ मनाया जाएगा।उर्स की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए 23 दिसंबर 2025 को बहादुरगंज स्थित उनके पैतृक आवास (खानकाह शाह मुहिब्बुल्लाह) बहादुरगंज प्रयागराज में एक उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता सज्जादा नशीन शाह मोहम्मद मुकर्रबउल्लाह उर्फ अली मिया ने की।बैठक में आयोजन समिति के आयोजक मोहम्मद अरशद अंसारी व मौलाना अशफाक आलम निजामी, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय शंकर पाण्डेय (इलाहाबाद हाईकोर्ट) सहित गणमान्य नागरिकों और इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने हिस्सा लिया।जायरीनों (श्रद्धालुओं) की भारी संख्या को देखते हुए कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई ताकि उत्सव गरिमापूर्ण और सुव्यवस्थित रहे।सज्जादा नशीन अली मियां और एडवोकेट विजय शंकर पाण्डेय ने स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि उर्स के दौरान श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इतजाम और क्षेत्र की विशेष साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए।बैठक में सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश करते हुए विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।जिनमें मुख्य रूप से मोहम्मद मियां फारुकी, महमूद मियां फारुकी, एडवोकेट उसैद फारुकी, एडवोकेट मुजतबा फारुकी, मुबारिज फारुकी, अमित निषाद, कादिर सिद्दीकी मनोज निषाद, मोनू निषाद, इम्तियाज सामानी, मंजीत, सैफ पठान, मोहम्मद जावेद, फैय्याज अंसारी, राहुल केसरवानी, मो० इकराम अंसारी मोहम्मद इस्माइल, भोला यादव, बख्तावर बख्श, शिव बाबू निषाद श्बच्चा भाईश् मोहम्मद अल्ताफ अंसारी सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *