यूनाइटेड के दो छात्रों को सी2ए फर्म में सालाना 20 लाख रुपये की नौकरी मिली

PRAYAGRAJ NEWS: यूनाइटेड के दो होनहार छात्रों को कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव के दौरान यूएस की फर्म कॉन्सेप्ट 2 एक्शन (सी2ए) में सालाना 20 लाख रुपये के पैकेज पर नौकरी मिली है।
2026 बैच के इन छात्रों में यूनाइटेड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड रिसर्च (यूसीईआर), नैनी की बीटेक सीएस फाइनल ईयर की छात्रा संगिनी त्रिपाठी और यूनाइटेड यूनिवर्सिटी (यूयू), प्रयागराज के बीटेक सीएस सेकंड ईयर के छात्र श्रेष्ठ श्रीवास्तव शामिल हैं। उन्हें एआई इनोवेशन इनक्यूबेटर (एआईआईआईप्) के पद के लिए चुना गया है।
यूजीआई की डीन, कॉर्पोरेट रिलेशंस सेंटर (सीआरसी) डॉ. दिव्या बरतरिया ने बताया कि शुरुआत में कम्पनी छात्रों को उनके इंटर्नशिप के दौरान 15 लाख रुपये देगी, जो फुल-टाइम नौकरी शुरू करने पर सालाना 20 लाख रुपये हो जाएगी। डॉ. बरतरिया ने कहा कि पूरी चयन प्रक्रिया एआई इनोवेशन इनक्यूबेटर प्रोग्राम के तहत कॉन्सेप्ट और प्रोजेक्ट सबमिशन पर आधारित था। हजारों प्रोजेक्ट्स में से, इन छात्रों को उनके आइडिया, प्रेजेंटेशन और कई लेवल पर परफॉर्मेंस के आधार पर चुना गया। कहा कि सी2ए के साथ यह कोलैबोरेशन पार्टनरशिप के नए रास्ते खोलेगा। इस संबंध में फ्लोरिडा, यूनाइटेड स्टेट्स से आई सी2ए  की मुख्य प्रतिनिधि एड्रिएन रीड  ने सदस्यों दीपिका श्रीवास्तव और अवि श्रीवास्तव के साथ मंगलवार को यूसीईआर का आधिकारिक दौरा किया और संस्थान के प्राचार्य, डीन और संकाय सदस्यों से बातचीत की। उन्होंने इंडस्ट्री की जरूरतों और उम्मीदवारों से अपेक्षाओं पर अपने विचार साझा किए। इसके बाद उन्होंने यूनाइटेड इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) का भी दौरा किया और यूनाइटेड इनक्यूबेशन हब (यूआईएच), लैब, लाइब्रेरी और अन्य सुविधाओं को देखा। इस दौरान एड्रिएन रीड ने छात्रों को अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं प्रदान करने के लिए यूनाइटेड मैनेजमेंट की सराहना भी की। यूजीआई के प्रेसिडेंट डॉ. जगदीश गुलाटी, वाइस चेयरमैन डॉ. सतपाल गुलाटी और सीनियर वाइस प्रेसिडेंट गौरव गुलाटी ने छात्रों को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं हैं तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *