Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRATAPGARH NEWS: जनपद के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जिले के संग्रामगढ़ थाने का अचानक औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने की व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी ने मिशन शक्ति के प्रभारी जय किशन यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। निरीक्षण के समय पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं लंबित विवेचनाओं की गहन समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी दशा में विवेचना पेंडिंग नहीं होनी चाहिए और समयबद्ध व निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। गैर जनपद से आए फेरी वालों एवं जोगी झोपड़ी लगाकर रह रहे लोगों के संबंध में जानकारी एकत्र कर उनके आधार कार्ड एवं मोबाइल नंबर को रजिस्टर में अंकित करने के कड़े निर्देश दिए।
इसके साथ ही रात्रि चेकिंग व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। एसपी दीपक भूकर ने कहा कि रात में गश्त और चेकिंग में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय थाना के हल्का नंबर एक जहानाबाद पुलिस बूत का गौरव त्रिवेदी को इंचार्ज बनाया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी मनोज कुमार तोमर को कड़े शब्दों में निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता, विशेषकर गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को पूरा सम्मान दिया जाए तथा जनसुनवाई में आई शिकायतों का त्वरित और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिसकर्मियों की कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। अचानक हुए इस निरीक्षण से थाना परिसर में हड़कंप मचा रहा