Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JAUNPUR NEWS: आतिश कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन जौनपुर स्थित परेड ग्राउंड पर मंगलवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर विधिवत निरीक्षण किया गया। परेड के दौरान जवानों की अनुशासन, एकरूपता एवं शारीरिक दक्षता का परीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा परेड की प्रशंसा करते हुए जवानों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं टीम भावना बनाए रखने के निर्देश दिए गए। परेड उपरांत जवानों को शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ एवं फिट रखने के उद्देश्य से विभिन्न प्रकार की ड्रिल कराई गई, जिससे उनकी कार्यक्षमता और सहनशक्ति में वृद्धि हो सके। इसके बाद श्री सिंह द्वारा पुलिस लाइन की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में शस्त्रागार, जीपी स्टोर, पुलिस अस्पताल, कैंटीन तथा संपूर्ण पुलिस लाइन परिसर में साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया गया। आदेश कक्ष में उपस्थित कर्मचारियों का ओ0आर0 किया गया तथा अभिलेखों का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी को अपने दायित्वों का ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने तथा पुलिस लाइन में अनुशासन, स्वच्छता और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।