Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मोहम्मदी तहसील के कस्बा बरबर मे जल निगम के आफिस को रैन बसेरा बनाकर दिया गया है जो मूल भूत सुविधाओं से वंचित है। जिसमे 102 आपातकालीन सेवा गाडी का परिचालक रेन बसेरा मे अपना आशियाना बनाये हुये है। कुछ ग्रामीणो ने बताया कि जो कई महीनो से लगातार रह रहा है। नगर पंचायत बरवर का ईओ जगत पाल मौर्या व चेयरमैन संजय शर्मा जो कि रैन बसेरा के नाम पर लाखो रूपये डकार गये है। सूत्रो की माने न तो वहां पर स्वच्छ पानी की ब्यबस्था है नही कोई रोशनी की ब्यबस्था कराई गई है। इतना ही नही वहां जो कंबल रजाई व विस्तर पडे है उनकी स्थित काफी जीर्ण-शीर्ण है। गरीवो व वेसहारा लोगो के साथ बरवर नगर पंचायत केवल मजाक बना हुआ है।