एसके संस्थान द्वारा लगाया गया निशुल्क मेडिकल कैंप

LAKHIMPUR KHERI NEWS: सोमवार को एसके संस्थान अलीनगर द्वारा सिटी पार्क बरवर रोड मोहम्मदी में फ्री मेडिकल कैंप लगाया गया, जिसमें लगभग 500 मरीज़ देखे गए। 40 मरीज़ आंखों के आपरेशन बाले मिले जिनका आपरेशन डॉक्टर श्राफ चैरिटी आंख का अस्पताल सहदेवा में किया जाएगा। सभी मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध करवाई गई तथा चश्मा फ्री दिए गए। एसके संस्थान द्वारा सम्मान समारोह भी किया गया। सम्मान समारोह में पत्रकार व सोशल मीडिया पर एक्टिव लोगो का सम्मान अंगवस्त्र व माला पहनाकर मोहम्मद शाहिद ख़ान बाबा एडवोकेट पूर्व मंत्री बार एसोसिएशन समाजसेवी एसके संस्थान ने किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉक्टर मोहम्मद हारून खान व विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर जर्रार खान तथा प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद अब्बास नकवी, वरिष्ठ पत्रकार दिनेश सिंह सोमवंशी सहित काफ़ी संख्या में पत्रकार व लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *