रिजेक्ट गन्ने को लेकर दो क्रय केंद्रों पर तौल ठप, किसान परेशान

समाजवादी पार्टी पूर्व विधायक अपने साथियों के साथ क्रय केंद्र पहुंचे
LAKHIMPUR KHERI NEWS: फरधान थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमवार को अवध शुगर मिल हरगांव के गन्ना क्रय केंद्र रुकुंदीपुर और ढसरापुर पर रिजेक्ट गन्ने को लेकर रविवार 10 बजे से तौल कार्य बंद रहा। मंगलवार के दिन किसानों की परेशानी पूछने कोई भी मील कर्मचारी व अधिकारों नहीं पहुंचा। तौल न होने से रविवार से ही किसानों की ट्रालियां क्रय केंद्रों पर खड़ी हैं। किसानों का आरोप है कि सामान्य गन्ना लेने से मना किया जा रहा है, जिससे उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तौल बंद रहने के कारण गन्ना खराब होने की आशंका बढ़ गई है और किसानों को आर्थिक नुकसान का डर सता रहा है।मामले की सूचना पर सहकारी गन्ना समिति के सचिव सुरेश चौधरी मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान अपनी मांग पर अड़े रहे। गन्ना क्रय केंद्र पर समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक राम सरन अपने साथियों के साथ पहुंचकर।किसानों की बात सुनी तो किसानों ने बताया कि हम गन्ना जिस हिसाब से सर्वे हुआ है ठीक उसी प्रकार से गन्ना लिया जाए। इसमें गलती मील कर्मचारी व गन्ना समिति के कर्मचारियों की है।सर्वे जिस हिसाब से कराया गया था , इस साल जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दिया जाए। अगले साल सही हिसाब से सर्वे करा कर गाना खरीदें।किसानों ने इसी मांग को विधायक के सामने रखी। विधायक ने भी जिला गन्ना अधिकारी व मील के कर्मचारियों को अवगत करा कि जिस हिसाब से अबकी बार चल रहा था उसी हिसाब से चलाया जाए। हमारे किसानों को कोई भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।इस मौके पर श्रीनगर विधान सभा के पूर्व विधायक रामसरन , विधानसभा अध्यक्ष त्रिलोक सिंह , विधानसभा उपाध्यक्ष अजय शुक्ला,  विधानसभा महासचिव कौशल किशोर गुप्ता, जिला पंचायत सदस्य अभिनव पटेल, अखिलेश वर्मा समाजवादी लोहिया वाहिनी जिला सचिव क्रय केंद्र पर पहुंचकर किसानों की बात सुनी।सचिव ने बताया कि किसान रिजेक्ट गन्ना लेकर आ रहे हैं और दबाव बनाकर तौल कराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जारी पर्चियों के अनुसार गन्ना अरली श्रेणी का होना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *