Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
डीएम ने सम्मान देकर 36 किसानों का बढ़ाया मान,खिले चेहरे
LAKHIMPUR KHERI NEWS: मंगलवार को खीरी में भूतपूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह की जन्म जयंती किसान सम्मान दिवस के रूप में उत्साह,उल्लास,उमंग से मनाई गई।आईटीआई राजापुर में आडिटोरियम कम मल्टीपरपज हॉल में आयोजित “किसान सम्मान समारोह”का डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने दीप जलाकर एवं भारत रत्न पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्पार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने जिले के 36 अन्नदाताओं को प्रशस्ति पत्र व शाल भेंट किया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डीडी कृषि गिरीश चंद्र ने किया। इससे पूर्व डीएम ने आईटीआई कैंपस में कृषि, कृषि रक्षा, उद्यान, गन्ना, पशुपालन, रेशम और उनसे संबंधित विभिन्न सेक्टरों द्वारा लगाए स्टालों का अवलोकन किया। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर डीएम ने ब्लॉक लखीमपुर की एफपीओ चितन प्रोड्यूसर्स कंपनी लिमिटेड के डायरेक्टर कृषक विद्यासागर को टैक्टर (फॉर्म मशीनरी बैंक) की चाबी सौंपी और फसल अवशेष प्रबंधन के लिए बेलर मॉडल का अवलोकन कर कृषक रमनदीप से संवाद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने चौधरी चरण सिंह के कृतित्व और व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। देश में सर्वमान्य किसान नेता के रूप में उनकी पहचान है और आज भी उनका नाम आदर और सम्मान के साथ लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मा. मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में सरकार किसानों की आय बढ़ाने और उनके जीवन में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। डीएम ने किसानों को चौधरी चरण सिंह की जन्मजयंती व किसान सम्मान दिवस की शुभकामनाएं दी और संगठित खेती व सहकारिता से जुड़कर तरक्की के रास्ते अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने फार्मर आईडी की उपयोगिता बताई और किसानों से इस वर्ष अपने उत्पादन की कीर्तिमानों को तोड़ने का आह्वान किया। *बड़े हर्ष का विषय है कि आज के इस कार्यक्रम में समाज और कृषि क्षेत्र में नई मिसाल पेश करने वाली 09 प्रगतिशील कृषक महिलाओं को सम्मानित किया गया। इन महिलाओं ने अपने मेहनत और योगदान से समाज और खेती के क्षेत्र में प्रेरणा दी है।
डीएम ने 36 प्रगतिशील किसान को किया सम्मानित
डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कृषि, उद्यान, गन्ना एवं पशुपालन सेक्टर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 36 प्रगतिशील किसानों का सम्मान किया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसानों को 7-7 हजार और द्वितीय स्थान पर रहने वालों को 5-5 हजार की धनराशि आरटीजीएस के माध्यम से उनके खातों में भेजी जा रही है। इस अवसर पर अधिकारियों ने भी मौजूदगी देते हुए किसानों की उपलब्धियों की सराहना की। इसी के साथ सभी विकासखंडों से पांच पांच प्रगतिशील कृषकों को भी सम्मानित किया गया।
इन सेक्टर्स में इन प्रगतिशील किसानों को मिला सम्मान
उद्यानिकी
केला में सुभाष चंद्र ने 1060 कुंतल उत्पादन कर प्रथम और जगदीश प्रसाद ने 1020 कुंतल के साथ द्वितीय स्थान हासिल किया। हरी मिर्च में रामपाल 97 कुंतल और समलिया प्रसाद 95 कुंतल उत्पादन कर क्रमश: प्रथम-द्वितीय रहे। आलू में गुरुदत्त सिंह 540 कुंतल व सुखदेव सिंह 525 कुंतल उत्पादन कर सम्मानित हुए।
गन्ना
COLK-14201 पौध से 1484 कुंतल उत्पादन कर जसनप्रीत सिंह, COS-13225 से 1296 कुंतल उत्पादन कर राहुल सोनी और COLK-9709 से 1262 कुंतल उत्पादन कर दिलीप सिंह प्रथम स्थान पर रहे। CO-98014, CO-0118 और CO-15023 पौध से कुलदीप, हरमिंदर और महेश द्वितीय स्थान पर रहे।
पशुपालन
भैंस पालन में तरसेम सिंह ने 95 लीटर, जय राम ने 80 लीटर और गाय पालन में सत्य प्रकाश ने 50 लीटर उत्पादन कर प्रथम स्थान हासिल किया। बकरी पालन में मनोरमा और गाय-भैंस पालन में सुरेंद्र व विशाल कुमार ने द्वितीय स्थान अर्जित किया।
कृषि
धान में वीरेंद्र कुमार 70.40 कुंतल/हे और आदित्य कुमार 66.80 कुंतल/हे, उर्द में राम ओतार 16 कुं./हे व श्रीराम 15 कुं./हे, गेहूं में राजकुमार सिंह 64 कुं./हे व संतोष कुमारी 62.50 कुं./हे, सरसों में नरेंद्र कुमार वर्मा 20.80 कुं./हे व रामरतन 20 कुं./हे, रागी में त्रिलोचन सिंह 20 कुं./हे व सतविंदर सिंह 19 कुं./हे, सावा में सुरेंद्र कुमार 16 कुं./हे व कमलेश कुमार 12 कुं./हे, कोदो में दिग्विजय पाल 18 कुं./हे व विनोद कुमार 16 कुं./हे, बाजरा में रामनरेश 20 कुं./हे व लियाकत अली 18.50 कुं./हे, संकर ज्वार में श्यामनाथ यादव 35 कुं./हे व पलविंदर कुमार 22.40 कुं./हे ने क्रमश: प्रथम-द्वितीय स्थान हासिल किया।
इनकी रही मौजूदगी
डीडी कृषि गिरीश चंद्र, जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह, डीएचओ मृत्युंजय कुमार, सीवीओ डॉ दिनेश सचान, डीसीओ वेद प्रकाश, भूमि संरक्षण अधिकारी सुभाष चंद्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और किसान मौजूद रहे।