Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग
LUCKNOW NEWS: अपना दल कमेरावादी का एक प्रतिनिधिमंडल मंगलवार सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपा। जिसमें अपना दल के संस्थापक डॉ सोनेलाल पटेल के हत्या की सीबीआई जांच कराने की मांग की गई, इस दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था के संदर्भ में चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल में सिराथू विधायक डॉ पल्लवी पटेल के अलावा अपना दल कमेरावादी के राष्ट्रीय महासचिव मो. हाफिज मोबिन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंजीनियर पारुल पटेल, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद कसेरा एवं प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव उपस्थित रहे।