Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चन्द्र पाण्डे) जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से कुछ थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस क्रम में तेज-तर्रार प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ओझा को शहर कोतवाली की कमान सौंप दी है। उनके आते ही शहर में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों में खलबली मच गई है। चित्रकूट धाम निवासी दयाशंकर ओझा पहले ही विंध्याचल, पड़री और राजगढ़ थानों में अपनी कार्यशैली का लोहा मनवा चुके हैं। विंध्याचल में तैनाती के दौरान गांजा की खेती का खुलासा कर उन्होंने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया था। पड़री और राजगढ़ में अपराध पर लगाम लगाने में भी उनकी भूमिका सराहनीय रही है। दयाशंकर ओझा फरियादियों और पीड़ितों से शालीन और विनम्र व्यवहार के लिए जाने जाते है। वे जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हैं उनकी कार्यप्रणाली का असर यह रहता है कि फरियादियों व पीड़ितों को न्याय की उम्मीद रहती है।
शहर कोतवाली का कार्यभार संभालते ही नए थानाध्यक्ष एक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने ने साफ संदेश दे दिया है कि अब शहर में अपराध, अराजकता और गुंडागर्दी के लिए कोई जगह नहीं होगी। वहीं पीड़ितों को पूरी मदद दी जाएगी।कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। दयाशंकर ओझा के नेतृत्व में शहर कोतवाली क्षेत्र में कानून का डंडा पूरी मजबूती से चलेगा।