दहेज की अतिरिक्त मांग को लेकर ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से भगाया, केस दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के राला गांव की एक विवाहिता का आरोप है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर मारपीट कर घर से भगा दिया, पीड़िता की शिकायत पर केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के राला गांव की शाहीन बानो पुत्री मोहम्मद गुलफान ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी शादी तीन वर्ष पहले ग़ुलफ़ाम के साथ हुई थी, शाहीन के मुताबिक वह नौ माह के गर्भ से है , शाहीन का आरोप है कि उसके ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर आयेदिन मारपीट कर प्रताणित करते है, पीड़िता ने बताया कि दो दिन पहले ससुरालियों ने गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और नौडिया के जंगल में छोड़कर चले गए , डायल 112 पुलिस की मदद से किसी तरह मायके पहुंची । पीड़ित विवाहिता की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने पति मोहम्मद गुलफान, ससुर मतीन , दादा लालू , चाचा शाहनवाज व गल्लू के विरुद्ध केस दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *