डिजिटल तकनीक के बारे में छात्रों को दें जानकारी:निधि शुक्ला

KAUSHAMBI NEWS: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंझनपुर  में  डायट प्राचार्य निधि शुक्ला के मार्गदर्शन में आवश्यकता आधारित प्रशिक्षण का समापन बुधवार को  हुआ। प्रशिक्षण में विकास खंड मूरतगंज मंझनपुर व सिराथू के उच्च  प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों के कुल150 शिक्षकों को दिया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य उच्च प्राथमिक स्तर की कक्षाओं के शिक्षण  के दौरान आ रही चुनौतियां जैसे  बच्चों को विज्ञान ,गणित, हिंदी भाषा अंग्रेजी भाषा एवं पर्यावरण अध्ययन आदि विषयों के  अधिगम स्तर को प्राप्त करने में आ रही कठिनाई और चुनौतियां का समाधान करने की जानकारी प्रदान की गई । प्रशिक्षण के अंतिम दिवस में मोहम्मद रेहान जिला बाल कल्याण बोर्ड कौशांबी के सदस्य नाम बाल कल्याण की योजनाओं के बारे में शिक्षकों का अवगत कराया ।  डायट प्राचार्य ने शिक्षकों को  AI एवं डिजिटल तकनीक के माध्यम से बच्चों के अधिगम स्तर को उच्च करने पर जोर दिया। पर्यावरण संरक्षण नेतृत्व क्षमता कक्षा प्रबंधन व  शिक्षक की नवीन तकनीक के बारे में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के नोडल प्रवक्ता  संदीप त्रिपाठी व  नरेंद्र कुमार ने  अध्यापकों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षण में रुचि बढ़ाने और नवाचार की आवश्यकता पर प्रकाश डाला ।  तीन दिवसीय प्रशिक्षण में विद्यालय स्तर पर आने वाली सैद्धांतिक और व्यावहारिक चुनौतियों पर विशद चर्चा हुईं और उसका समाधान किया गया। समापन सत्र में डायट प्राचार्य ने  प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।  प्रशिक्षण डॉक्टर देवेश सिंह यादव, शबीह मुस्तफा, सुरेश मिश्र व  समस्त प्रवक्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *