Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
KAUSHAMBI NEWS: बीआरसी कड़ा में दिव्यांग बच्चों को समावेशी शिक्षा के लिए कोलोकेटेड आंगन वाडी केंद्रों के कार्यकत्रियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम समापन दिवस पर स्पेशल एजुकेटर पुस्पेंद्र कुमार द्विवेदी ने आरपीडब्ल्यू एक्ट के अंतर्गत दिव्यांगता के 21 प्रकारों, शीघ्र पहचान पर विस्तार से जानकारी दी l स्पेशल एजुकेटर नीता ने नेत्रहीन बच्चों बच्चों की पहचान, उनकी रोकथाम और मुख्य धारा की शिक्षा से जोड़ने पर जोर दिया l उन्होंने कहा कि दिव्यांग बच्चों की शीघ्र पहचान कर उन्हें शिक्षा से जोड़ा जाए एवं शासन से मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ दिलाया जाएl ऐसे बच्चों को उपेक्षित न समझा जाए l कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी कड़ा,ने प्रशिक्षण का फ़ीड बैक ले कर यह सुझाव दिए कि इस प्रशिक्षण से जो जानकारी मिली है उसका पूरा उपयोग बच्चों के चिह्नीकरण में करेगें जिससे कोई बच्चा शिक्षा की मुख्य धारा से वंचित न जाय प्रशिक्षण में सभी लोग उपस्थित रहे l