वार्षिकोत्सव की तैयारी में बच्चों के बीच कराई गई विभिन्न प्रतियोगिताएं

KAUSHAMBI NEWS: सिराथू के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय माडल इंटर कालेज देवखरपुर में कालेज में होने वाले वार्षिकोत्सव कार्यक्रम की तैयारी के लिए बुधवार को कालेज प्रांगण में बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक बढ़चकर प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने बच्चों के बीच रंगोली, नाटक, गीत के साथ साथ खेल प्रतियोगिताओं में लंबी कूद, ऊंची कूद, दौड़, कबड्डी और वालीबाल आदि की प्रतियोगिता कराया। कालेज के प्रधानाचार्य संजय भद्र ने बताया कि आज हुई प्रतियोगिताओं में चयनित प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मेडल और शील्ड देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम व प्रतियोगिता संपन्न कराने में खेल के प्रभारी परितोष त्रिपाठी, शिक्षक कोमल कुमार यादव, आलोक रंजन, श्याम बाबू, प्रीतेश कुमार, संजय कुशवाहा, विमला देवी, किरन देवी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहते हुए सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *