Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने राज्यपाल से की वार्ता
KAUSHAMBI NEWS: अपना दल कमेरावादी के संस्थापक, समाज सुधारक एवं पिछड़े-दलित-वंचित वर्गों के सशक्त जननेता रहे स्वर्गीय डॉ. सोनेलाल पटेल की संदिग्ध हत्या की केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराए जाने की मांग को लेकर सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने राज्यपाल से मुलाकात कर विस्तृत वार्ता की। विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने राज्यपाल को सौंपे गए ज्ञापन में कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल की मृत्यु को लेकर आज भी कई गंभीर सवाल कायम हैं। उन्होंने कहा कि यह मामला सामान्य दुर्घटना का नहीं प्रतीत होता, बल्कि इसके पीछे साजिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। वर्षों बीत जाने के बावजूद निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी जांच न होने से पीड़ित परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेश के समर्थकों में असंतोष व्याप्त है।डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल ने किसानों, पिछड़े वर्गों, दलितों और वंचित समाज के हक-हुकूक के लिए आजीवन संघर्ष किया। ऐसे जननेता की हत्या की सच्चाई सामने आना जनता के लिए भी न्याय का प्रश्न है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केंद्रीय जाँच ब्यूरो (सीबीआई) जैसी स्वतंत्र केंद्रीय एजेंसी से जांच होने पर ही सच्चाई सामने आ सकेगी और दोषियों को सजा मिल पाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि इसलिए उच्चस्तरीय जांच कराना अत्यंत आवश्यक है। विधायक ने राज्यपाल से अनुरोध किया कि वे संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करते हुए केंद्र सरकार को सीबीआई जांच की संस्तुति भेजें। राज्यपाल ने विधायक द्वारा रखे गए तथ्यों को गंभीरता से सुना और पूरे प्रकरण पर विचार कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस अवसर पर अपना दल कमेरावादी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि डॉ. सोनेलाल पटेल को न्याय दिलाने की लड़ाई तब तक जारी रहेगी, जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती। इस अवसर पर विनोद कसेरा , हाफिज मोबिन,इंजीनियर पारूल पटेल,गगन प्रकाश यादव आदि लोग मौजूद रहे.