शिविर में परीक्षण के पश्चात दो सौ सत्तर दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिक हुए चिन्हित, जल्द मिलेगा उपकरण

PRATAPGARH NEWS: भारत सरकार की राष्ट्रीय वयोश्री व एडिप योजना के तहत बुधवार को निश्शुल्क शिविर का आयोजन किया गया। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी व क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना के निर्देशन में सरयू समाज कल्याण संस्थान के तत्वाधान में रामपुर संग्रामगढ़ विकासखण्ड परिसर में आयोजित शिविर में दिव्यांग व बुजुर्ग लाभार्थियों का परीक्षण किया गया। आयोजित शिविर में कुल 199 दिव्यांग और 71 वरिष्ठ नागरिकों को परीक्षण के पश्चात चिन्हित किया गया। डॉ. राज कृष्ण गुप्ता, डा. अजय गुप्ता, डॉ. शिवम सिंह, डॉ. आनंद सिंह, डॉ. अनिल कुमार की अगुवाई में 8 डाक्टरों ने शिविर में सहयोग किया। विधायक आराधना मिश्रा मोना के प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने बताया कि कुल 270 लाभार्थियों को चिन्हित किया गया है। पात्रता के अनुसार इन्हें ट्राई साइकिल, व्हील चेयर, वैशाखी, ईयर मशीन आदि उपकरणों का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रमुख भुवनेश्वर प्रसाद शुक्ल, बीडीओ विजय शंकर मणि, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालजी यादव, आशीष उपाध्याय, राकेश चतुर्वेदी, ओमप्रकाश धुरिया, हरिश्चंद्र सरोज, आचार्य विद्याधर पटेल, आशीष शुक्ल, नन्हें लाल यादव, लालजी पटेल, हरिओम सिंह, डॉ. रामजीत सरोज मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *