धोखाधड़ी करके खाते से उड़ाये छियानबे हजार, केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: धोखाधड़ी करके खाते से नकदी निकाल लिए जाने को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आगरा जनपद के सिकंदरा थाना अर्न्तगत विनायक नगर का मूल निवासी कुंदन शर्मा पुत्र रवीन्द्र शर्मा लीलापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर बाबूगंज में रहता है। पीड़ित का आरोप है कि बीती तेरह दिसंबर को सुबह उसके फोन पर दस हजार रूपये खाते से कटने का संदेश आया। इसके बाद पीडित ने एकाउन्ट चेक किया तो उसके खाते से छियानबे हजार नौ सौ पन्चान्वे रूपये निकाले जा चुके थे। पीड़ित ने घटना की शिकायत डेरवा स्थित बैंक आफ बडौदा शाखा के साथ ही साइबर क्राइम पोर्टल पर भी किया। प्रभारी निरीक्षक मनोज पाण्डेय का कहना है कि जांच के बाद अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *