Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
PRAYAGRAJ NEWS: राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत बुधवार को खंड शिक्षा कार्यालय, सीपीआई में विज्ञान गणित, एवं प्रौद्योगिकी आधारित शैक्षिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जी के द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार जी का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। तत्पश्चात खंड शिक्षा अधिकारी श्रीमती प्रतिभा सिंह जी द्वारा स्वागत उद्बोधन करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा रखी। इस अवसर पर डायट प्रवक्ता श्रीमती वर्तिका जी की गरिमामयी उपस्थिति भी रही। सभी विजेता एवं प्रतिभागियों बच्चों कोमुख्य अतिथि महोदय द्वारा विज्ञान किट , स्टेशनरी, प्रमाणपत्र व स्मृति चिन्ह दिया गया।अपने संबोधन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी महोदय ने कहा कि प्रतिदिन के क्रियाकलापों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सोचना अत्यंत आवश्यक है, जिससे बच्चों की सोच विस्तृत, तार्किक एवं सशक्त होती है। उन्होंने यह भी कहा कि विज्ञान और गणित बच्चों की सोच को नई दिशा देते हैं। बच्चों में यह समझ विकसित होनी चाहिए कि वे क्या करना चाहते हैं, क्यों करना चाहते हैं और उसे कैसे पूरा करेंगे। जब बच्चे इस प्रकार सोचते हैं, तभी नवाचार और सफलता का मार्ग प्रशस्त होता है। कार्यक्रम का सफल एवं प्रभावशाली संचालन श्रीमती अनुरागिनी सिंह द्वारा किया गया। नगर क्षेत्र के 28 विद्यालयों से कुल 73 छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक सहभागिता की। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रथम तीन स्थान प्राप्त बच्चों को साइंस किट, प्रमाणपत्र, मोमेंटो एवं स्टेशनरी प्रदान की गई। शेष सभी प्रतिभागी बच्चों को भी प्रमाणपत्र एवं स्टेशनरी देकर प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में बहादुरपुर से विज्ञान विषय के एआरपी और नगर क्षेत्र के एआरपी श्री मनोज कुमार की उपस्थिति रही। साथ ही सहयोगी शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से यह प्रतियोगिता संपन्न कराई गई। नगर की रंगोली टीम द्वारा विज्ञान विषय पर आधारित अत्यंत आकर्षक एवं रचनात्मक रंगोली सजाई गई, जो सभी उपस्थित जनों के आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण एवं वैज्ञानिक चेतना के संदेश के साथ किया गया।