सम्राट शाखा मु नगर द्वारा आज की गई गौ सेवा

SAHARANPUR NEWS: भारत विकास परिषद सम्राट शाखा मु नगर  द्वारा (24 दिसंबर को) नई मंडी गौशाला में गौ सेवा का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *अचिन अग्रवाल  (प्रां प्र प्रभारी संपादक ज्ञानोदय) एवं संयोजक  मनोज गुप्ता* रहे। इनका पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। आज के प्रायोजक श्रीमती एवं  अशोक गोयल जी रहे। अध्यक्ष श्री प्रवीन कुमार  ने मुख्य अतिथि का अपनी शाखा में पधारने पर बहुत-बहुत हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया, तथा गौ माताओं की सेवा करने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि सम्राट शाखा ने उन्हें अपनी शाखा में बुलाकर तथा उन्हें मुख्य अतिथि बनाए जाने पर बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया तथा कहा कि  सम्राट शाखा इस प्रकार के अनेक पुण्य के कार्य समय-समय पर करती रहती है । सभी उपस्थित सदस्यों ने गौ माताओं को अपने हाथों से हरा चारा आदि खिलाकर पुण्य लाभ कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *