ग्राम टिडोली मे हुई भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा

खुलासा डेढ़ माह पूर्व घेर मे भाजपा नेता की कर दी गई थी हत्या

SAHARANPUR NEWS: थाना नकुड़ क्षेत्र में ग्राम टीडोली में हुए  हत्याकांड का किया सफलतापूर्वक खुलासा एस ओ जी टीम व थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार सोनकर को एस पी देहात ने दी बधाई
पुलिस लाइन स्थित सभागार मे प्रेस वार्ता कर पुलिस अधीक्षक देहात सागर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डेढ़ माह पूर्व नकुड़ थाना के अंतर्गत गांव टिडोली मे भाजपा नेता धर्म सिंह कोरी की देर रात्रि मे गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जिसका मुकदमा अज्ञात मे लिखा गया था डेढ़ माह मे पुलिस ने हर एंगल पर जाँच करते हुए बहुत ही गहनता से जाँच की जिसमे एस ओ जी टीम व थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सोनकर द्वारा किये गए अथक प्रयासों के बाद सफलता मिली
जिसमे सामने आया कि एक महिला वंदना की शादी मृतक धर्म सिंह कोरी ने अपने गांव मे कराई थी लेकिन महिला के साबिर के सबंधो का मृतक विरोध करता था और महिला को उसके मायके भिजवा दिया था  जिससे नाराज होकर महिला ने उक्त जानकारी अपने प्रेमी साबिर को दे दी साबिर और उसके साथी ने धर्म सिंह को रास्ते से हटाने का प्रोग्राम बनाया और 10,11 नवम्बर की रात्रि धर्म सिंह की सोते समय हत्या कर दी हत्या के बाद ग्रामीणों मे रोष था और पुलिस पर लगातार घटना के खुलासे का दबाव था अधिकारियो ने एस ओ जी व थाना प्रभारी की टीम को दिन रात इसी कांड के खुलासे के लिए लगाया हुआ था आखिर कार हत्याकांड मे शामिल साबिर व उसकी प्रेमिका वंदना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि एक  हत्यारा अभी भी फरार है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *