Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
SAHARANPUR NEWS: खेल निदेशालय उ0प्र0 खेल भवन लखनऊ के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर हाॅकी बालक प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 से 31 दिसम्बर, 2025 तक विजयंत खण्ड स्टेडियम, गोमतीनगर लखनऊ में किया जा रहा है, जिसमें प्रतिभाग कराने हेतु आज दिनांक 24-12-2025 को मण्डल स्तरीय हाॅकी चयन/ट्रायल राहुल चोपडा क्रीडाधिकारी की देख-रेख में सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर डा0 करन सिंह सैनी अध्यक्ष जिला हाॅकी संघ सहारनपुर, प्रदीप कुमार शर्मा अं0का0मा0 हाॅकी प्रशिक्षक, राहुल टाॅक सचिव जिला हाॅकी संघ सहारनपुर एवं मेनका
टाॅक उप सचिव आदि उपस्थित रहे। चयनित खिलाडी निम्नवत् है- समन्वय जूनियर बालक हाॅकी मण्डल स्तर पर चयनित खिलाड़ी-अभय प्रताप, रोहित वाल्मिकी, रूद्र शर्मा, विनय, अनंत, युगांत यादव, फराज खान, प्रेम कंडेरे, अभिनव शर्मा, अंश, अंकुर सिंह नेगी (सहारनपुर), सोहित कुमार, युवराज सचान, अथर्व भारद्वाज, वंशु, उवैश (मु0नगर) आरक्षित खिलाडी-अक्षय सिंह, हिमांशु, अवि पाल, हार्दिक शर्मा
नोट- दिनांक 31.12.2025 को आयोजित होने वाला सब जूनियर बालिका हाॅकी जिला/मण्डल स्तरीय चयन/ट्रायल किसी कारणवश स्थगित कर दिया गया है, जो अब दिनांक 03-01-2026 को होगा, शेष स्थिति यथावत रहेगी।