Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
ETAWA NEWS: सब्जी मंडी में राईन समाज के युवा जिलाध्यक्ष ने उमरा (हज) पर जाने वाले लोगों का इस्तकबाल किया। सब्जी मंडी में राईन समाज के युवा जिलाध्यक्ष साजिद अली राईन अशरफी ने उमरा (हज) पर जाने वाले नदीम अशरफी व शमशाद अशरफी का जोरदार इस्तकबाल किया। उमरा (हज) पर गए नदीम अशरफी व शमशाद अशरफी का लोगों ने फूल माला पहनाकर इस्तकबाल किया। नदीम अशरफी ने कहा कि उमराह हज का ही एक छोटा रूप है. अल्लाह की इबादत करने और अपने गुनाहों की माफी मांगने के लिए मुसलमान उमराह के लिए जाते हैं. उमराह का मतलब आबादी वाली जगह से है, जहां एक साथ बड़ी आबादी इकट्ठा होती है. इस्लामिक मान्यता है कि उमराह करने से इंसान को अपने जीवनभर के गुनाहों से शिफा मिल जाती है। उन्होंने अल्लाह से दुआ की सभी को मक्का मदीना जाने की तौफीक अता फरमाए। वह मक्का और मदीना में मुल्क हिन्दुस्तान की तरक्की व खुशहाली व अमन चैन की दुआ करेंगे। इस्तकबाल करने वालों में इंतखाब आलम अशरफी, राशिद अली अशरफी, सुभान खान, रिजवान कुरैशी, इंतजार अहमद अंसारी, मो. युसूफ राईन, समीउद्दीन राईन, शकील राईन, फूलउद्दीन राईन, शब्बीर राईन, गुलाम वारिस उपस्थित रहे।