आगरा कानपुर नेशनल हाईवे पर एक कंटेनर मे लगी भीषण आग फर्नीचर का रखा समान हुआ राख

ETAWA NEWS: आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब दिल्ली से बेंगलुरु जा रही एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। डीसीएम में लदा करीब चालीस लाख रुपए का फर्नीचर पूरी तरह जलकर राख हो गया। राहगीरों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सर्विस रोड पर स्थित धुलाई सेंटर के लोगों ने प्रेशर लगाकर आग बुझाने का प्रयास किया हालांकि आधा घंटे बाद दमकल की टीम मौके पहुंची और आग पर पूरी तरीके से काबू पाया। लेकिन तब तक कंटेनर में रखा सारा फर्नीचर जलकर राख चुका था   बुधवार दोपहर जसवंतनगर हाईवे के पास राहगीरों ने डीसीएम कंटेनर से धुआं उठता देखा। पीछे से आ रहे लोगों ने चालक को हाथ देकर रोका और आग लगने की जानकारी दी। चालक ने तुरंत वाहन को हाईवे की सर्विस रोड पर खड़ा किया और कंटेनर का गेट खोला, जहां अंदर आग भड़कती नजर आई। कंटेनर चालक मनीष ने बताया कि वह दिल्ली के कीर्ति नगर से फर्नीचर लादकर चित्तूर बेंगलुरु जा रहा था। जैसे ही कंटेनर का गेट खुला, आग तेजी से फैल गई। कंटेनर में रखे सोफा सेट और अन्य फर्नीचर कुछ ही देर में पूरी तरह जल गए। हाईवे की सर्विस रोड पर स्थित धुलाई केंद्र पर मौजूद युवक पंकज ने बताया कि दूर से ही आग दिखाई दे रही थी। वाहन रोकने के बाद उन्होंने प्रेशर मशीन से करीब आधे घंटे तक पानी डाला। सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां भी पहुंचीं, लेकिन तब तक डीसीएम और सारा सामान जल चुका था। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *