Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
एक तरफ लखीमपुर खेल महोत्सव चल रहा है दूसरी तरफ सड़क घटिया निर्माण रोड धंसने का महत्सव चल रहा है
LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर पालिका परिषद पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है कही वार्ड में कार्य न होने पर सभासद को नगर पालिका परिषद के परिसर में धरने पर बैठना पड़ता तो कहीं दो दो सभासद वीडियो जारी कर बनी बनाई रोडो को दिखाते है नगर पालिका की सच्चाई यह कि यह रोड सही है परन्तु बनाई जा रही है जिसकी आवश्यकता नहीं है जो नगरपालिका के भ्रष्टाचार की कलई खोल रहे थे।ऐसे मामले आए दिन सामने आते रहते हैं और घटिया रोड निर्माण में तो नगरपालिका परिषद लखीमपुर को महारथ हासिल है।जैसा की नगर पालिका परिषद के हर कार्य में पोल ही पोल है सारा मामला रहस्यमय है लोग रोडो पर चलते हैं किस वक्त रोड फट जाये आदमी गिर जाये इतना घटिया निर्माण नगरपालिका में हो रहा है। जिसकी बानगी खत्री धर्मशाला से शाहपुरा कोठी तक बनी रातों-रात सड़क सुबह जांच में मानकों के विपरीत पाई गई।ज़िला अधिकारी ने निरिक्षण में सब गड़बड़ ही गड़बड़ था जिसकी घटिया निर्माण की पोल 12 घंटे में खुल गई शहर के मेमोरियल हॉल में खेल महोत्सव चल रहा है।नगर पालिका परिषद में रोड फटने का महोत्सव चल रहा है।नगर पालिका अपना गुड वर्क दिखाने के लिए तरह-तरह के प्रयास कर रही है लेकिन उन प्रयासों के विपरीत नगर पालिका परिषद की रोड़ों की चौराहों की हाल बद से बद्तर है जैसे भारी भरकम भीड़ वाला मिश्राना चौकी चौराहा जहां 6 रोड का मिलन होता है वहां पर एक-एक फिट ऊबड़ खाबड़ गड्ढे हैं कही भी समतल नहीं दिखाई देता और उसी चौराहे के अरीब करीब चार स्कूल के बच्चे निकलते हैं तथा आवा गमन बाधित रहता है आए दिन वहां भी गड्ढा हो जाता है जैसा की मुक्तिधाम रोड के चौराहे पर आज रोड इतनी बुरी तरीके से फटी है की लग रहा है कि नीचे कुआं है लेकिन नगर पालिका इसे भी गंभीरता से नहीं लेगी थोड़ी देर बाद अधिकारी आएंगे मौरंग डलवा देंगे गिट्टी डलवा देंगे और मामले को दिखा देंगे की हल्की सी दरार आ गई है।यह दरार नहीं यह मौत का कुआं फट कर सामने आया परंतु नगर पालिका लीपा पोती का खेल खेलने में माहिर है।नगर पालिका अध्यक्ष इरा श्रीवास्तव यह शहर को चमका रही है कि घटिया निर्माण के लिए जेई को खुली छूट दे रही है। बताते चलें रोडवेज बस अड्डे से हीरालाल धर्मशाला तक सड़क पर डिवाइडर पर जाल बनाया गया है।रोड के दोनों तरफ़ गली होने के कारण डिवाइडर नहीं लगा कम से कम इतने अंतराल में चार रोड पड़ती अब्दुल कलाम विद्यालय पड़ता रोड खुली अब्दुल कलाम स्कूल रोड से काफी दूर है लेकिन इस्लामिया इंटर कालेज बिल्कुल रोड पर जिसमें लगभग एक हजार बच्चे पढ़ते हैं।और गैरजिम्मेदाराना कार्य देखे आगे डिवाइडर के जाल बंद परिणाम बच्चे डिवाइडर जाल फांद कर रोड पार करते रोड पार करते समय बच्चे कूदे और तेजगति से गाडी आ जाए तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।परंतु नगर पालिका परिषद लखीमपुर द्वारा इस ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दिया जा रहा जो बच्चों के जीवन के साथ खिलवाड़ हो रहा है जिसको लेकर आसपास के दुकानदारों ने उक्त समस्या को लेकर जिला अधिकारी को ज्ञापन तक दिया लेकिन कोई कार्रवाई न होने से लोगों में काफी आक्रोश है क्योंकि मामला बच्चों से जुड़ा हुआ है।और नगर पालिका के आगे न डिवाइडर न जाल अगर होता तो कोई दिक्कत नहीं थी लेकिन इस्लामिया इंटर कालेज के पास डिवाइडर न खोल नगरपालिका के पास काफी खोल दिया गया है जहां स्कूल से ज्यादा जरूरत नहीं थी जहां नगर पालिका परिषद अध्यक्ष व ईओ संजय कुमार की गाड़ी नगर पालिका जाने में दिक्कत न हो पूरे मामले में अधिशासी अधिकारी की संलिप्तता भी सामने आई है।