Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: तहसील मैगलगंज के अंतर्गत ग्राम मैगलगंज में ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा था जैसा की आए दिन मामले सामने आते रहते हैं ग्राम सभा की जमीन पर अवैध अतिक्रमण एक गंभीर कानूनी मुद्दा है,क्योंकि यह भूमि सार्वजनिक उपयोग के लिए होती है।लेकिन गांव के कुछ दबंग अपनी दबंगई से सरकारी भूमि को अपने बाप की मिल्कियत समझते ऐसा ही मामला तहसील मितौली में सामने आया जहां सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने के प्रयास कर निर्माण कार्य करने वाले के विरुद्ध संज्ञान लेते हुए उक्त निर्माण को उपजिलाधिकारी मितौली व तहसीलदार मितौली के निर्देश पर क्षेत्रीय लेखपाल सौरभ राय द्वारा उक्त निर्माण को अतिक्रमण मुक्त कराया गया जिससे लोगों सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण करने वालों और प्रयास करने वालों में खलबली मच गयी उप जिलाधिकारी मितौली द्वारा कहा गया किसी भी सूरत में अवैध निर्माण सरकारी भूमि पर बर्दास्त नहीं किया जाएगा कारवाई निरंतर जारी रहेगी।