Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
LAKHIMPUR KHERI NEWS: टीपीआरएस एजुकेशनल इंस्टिट्यूट मोहम्मदी में क्रिसमस दिवस की पूर्व संख्या पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कक्षा नर्सरी, केजी-एक व केजी-दो के नन्हें मुन्ने बच्चों ने सेंटाक्लास एवं परियों के परिधान धारण किए जिसमें बड़े-बड़े मनोहारी व सुंदर दिख रहे थे। इन छोटे बच्चों ने जिंगल बेल ट्विंकल ट्विंकल लिटिल स्टार आदि गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कक्षा एक व दो के छात्र छात्राओं ने क्रिसमस का पेड़ सजाओ प्रतियोगिता में भाग लेकर सुंदर-सुंदर किस्मत के पेड़ सजाए। कक्षा नर्सरी केजी एवं केजी 2 से अर्धव श्रीवास्तव लवजोत सिंह, अबू हुजैफा ,अविराज सिंह, वरद तिवारी, ऐशु वर्मा सेंटा क्लास की वेशभूषा में उपस्थित रहे एवं धैया गुप्ता ,समरीत कौर ,प्रांजल राठी, स्वर्णिका तिवारी ,आयात ,फातिमा, ईशा गुप्ता, रिषिका व आराध्या रस्तोगी परी के रूप में अत्यंत सुंदर लग रही थी। क्रिसमस पेड़ सजाओ प्रतियोगिता में कक्षा 1 से आयजा मरियम प्रथम ,अर्थव कुशवाहा द्वितीय व आराध्या कुशवाहा तृतीय स्थान पर रहे। क्राफ्ट मेकिंग में कक्षा 3 से कक्षा 5 के बच्चों में शौर्य कटियार प्रथम ज्योतप्रीत कौर द्वितीय व सनाया तृतीय स्थान पर रहे।टैग बोर्ड सजावट कक्षा 6 से कक्षा 8 के मध्य हुआ जिसमें पलकदीप कौर ने प्रथम शिफा सईम , प्रज्ञा दीक्षित ने द्वितीय व अन्य शुक्ला ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक आनंद कुमार गुप्ता ने बच्चों को अपना आशीर्वाद दिया एवं प्रधानाचार्य श्रीमती ज्योति श्रीवास्तव ने आभार प्रकट किया।