क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर केक काटकर यीशु का जन्मदिन मनाया

LAKHIMPUR KHERI NEWS: नगर में क्रिसमस डे की पूर्व संध्या पर शिक्षण संस्थानों में बच्चों ने सांता क्लाज के रूप में सजकर केक काटकर पर्व को सेलिब्रेट किया है। मनमोहक झांकियां द्वारा प्रस्तुति देकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया है।न्यू एन टी आई पब्लिक स्कूल में पर्व की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थी, बाबर खान, मिलन, शांतुन, माही , शगुन दीप और शिवम द्वारा प्रभु यीशु के जीवन को झांकियां द्वारा प्रस्तुतीकरण कर उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया है। प्रबंधक शाहनवाज खां ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा यह पर्व हमें शांति और और उदारता के साथ दूसरों को उपहार देकर उनकी खुशियों में सम्मिलित होने का पैगाम देता है।इस मौके पर बड़ी संख्या में शिक्षक,शिक्षिकाएं समेत अभिभावक गण मौजूद रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *