गोल्डन नर्सरी स्कूल में विंटर वंडरलैंड फेयर एवं नववर्ष समारोह का भव्य आयोजन हुआ

PRAYAGRAJ NEWS: बुधवार गोल्डन नर्सरी स्कूल परिसर में विंटर वंडरलैंड फेयर एवं नववर्ष समारोह का भव्य एवं उल्लासपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों खेल-कूद, म्यूजिकल एक्टिविटी और संटा क्लॉज के विशेष आकर्षण के साथ जमकर आनंद लिया। पूरा विद्यालय परिसर क्रिसमस और नववर्ष की खुशियाँ मनाते हुए नजर आए। इस कार्यक्रम मे मुख्यतिथि के रूप मे श्री गुलाब आग्रहरी पूर्व  डीजीसी व नवनियोक्त गैंगऐस्टर अधिवक्ता प्रयागराज रहे अग्रहरी जी ने आपने संभोधन मे ईसा मसीह के दिए उपदेश कि चर्चा कि व बच्चों क़ो सत्य अहिंसा व प्रेम से रहते हुए विद्यालय के साथ आपने परिवार नाम रोशन करने कि प्रेरणा दिया। विशिष्ट आथिति के रूप मे कार्यक्रम मे सम्मिलित नीरज टंडन पार्षद, श्रीमती सुनीता चोपडा पार्षद, श्रीमती मंजूषा सिंह पूर्व प्रधानाचार्यया,बद्री चौरसिया पूर्व पार्षद उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के सुअवसर को सफल आयोजन बनाने का श्रेय विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती निशा कौशल,प्रबंधक अर्पित कौशल,डायरेक्टर राकेश कुमार कौशल एवं अंकिता कौशल के कुशल मार्गदर्शन और सहयोग अहम् भूमिका निभाई। जिनके प्रयासों से यह बच्चों का मेला एवं नववर्ष कार्यक्रम साकार हो सका। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाओं हीना,रंजना, शबाना, शशि, शादमीन,रौशिया,जैनब,रुचि, निशा,शिष्टी, ग़ज़ाला, नीतिमा, आस्था,नैन्सी,फ़ैज़ीन एवं साक्षी का विशेष योगदान रहा। साथ ही विद्यालय के समस्त कार्यरत स्टाफ श्रीवास्तव सर,वीर सर, सोनू सर एवं अन्य कर्मचारियों का सहयोग भी सराहनीय रहा।
विद्यालय परिवार ने अपने सबसे बड़े शुभचिंतक एवं हर कार्यक्रम में निरंतर सहयोग देने वाले पप्पन जी टंडन,एवं बृजेश सिड़ाना का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा टंडन जी सहयोग मार्गदर्शन के बिना यह कार्यक्रम इतना भव्य और सफल रूप नहीं हो पाता उन्होंने धन्यवाद दिया। विद्यालय प्रबंधन राकेश कौशल ने सभी अभिभावकों, सहयोगियों एवं स्टाफ को भी धन्यवाद किया, विद्यालय कि प्रधानाचार्य श्रीमती निशा कौशल ने भविष्य में भी इसी प्रकार बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *