बिना परमिट ले जाई जा रही 195 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज़, अभियुक्त गिरफ्तार

BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) बुधवार को थाना थानाध्यक्ष श्रीदत्तगंज अविरल शुक्ला द्वारा चेकिंग के दौरान 02 व्यक्तियों को 195 बोटा सागौन की लकड़ी,02 ट्रैक्टर-ट्रॉली में लादकर बिना वैध परमिट ले जाते हुए पकड़ा गया। वैध परमिट के बिना लकड़ी ले जाते हुए दोनों व्यक्तियों को पुलिस हिरासत में लिया गया तथा अवैध लकड़ी के संबंध में ट्रांजिट परमिट/कागजात व कोई वैध परमिट प्रस्तुत नहीं कर सके। इस संबंध में थाना श्रीदत्तगंज पर मु0अ0सं0 146/2025 धारा -4/10 वन संरक्षण अधिनियम एवं 3/28 भारतीय वन उत्पाद पारगमन अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर 195 बोटा सागौन की लकड़ी बरामद व 02 अदद ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज़ करते हुए दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. ऊदल पुत्र लल्ले, निवासी मोड़ाही, थाना मोतीगंज, जनपद गोण्डा
2. रत्नेश सिंह पुत्र राम प्रताप सिंह, निवासी भैरवा सोनवरसा, थाना रेहरा बाजार, जनपद बलरामपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *