Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
BALRAMPUR NEWS: कमाल खान(ब्यूरो प्रमुख) थाना रेहरा बाजार क्षेत्रान्तर्गत मंगेतर की साजिशन हत्या कराने वाले 03 अभियुक्तों को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार। दिनांक 23.12.2025 को वादी शहजाद उर्फ मो0 शफीक पुत्र फकीर मोहम्मद निवासी ग्राम लालाडीह हुसैनाबाद ग्रिंट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर द्वारा थाना रेहरा बाजार में एक प्रार्थना पत्र बावत प्रार्थिनी की भतीजी जो इमरान की मंगेतर को सकीना पुत्री लाल मोहम्मद द्वारा साजिशन अपने घर बुलाकर जहाँ इमरान(मंगेतर) पहले से मौजूद था, के साथ मिलकर हत्या कर देना तथा साक्ष्य छुपाने की नीयत से जैनब पत्नी लाल मोहम्मद द्वारा पास- पड़ोस में हल्ला करना कि मृतिका ने मेरे घर में मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा ली है, प्रार्थी को जानकारी होने पर अपनी भतीजी (मृतका) को इलाज हेतु सरकारी अस्पताल में ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। जिस सम्बन्ध में थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0- 248/25 धारा- 103(1),238(ए),61(2) बीएनएस बनाम 1.शकीना पुत्री लाल मोहम्मद ग्राम लालाडीह हुसैनाबाद ग्रिंट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 2. जैनब पत्नी लालमोहम्मद नि0 लालाडीह हुसैनाबाद ग्रिंट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 3.इमरान पुत्र अकबर अली नि0 खुरदवा थाना छपिया जनपद गोण्डा के विरुद्ध पंजीकृत किया गया। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर विकास कुमार द्वारा थाना रेहरा बाजार क्षेत्रांतर्गत हुई हत्या की घटना में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु दिए गए निर्देश के क्रम में दिनांक 24.12.2025 को 1.शकीना पुत्री लाल मोहम्मद ग्राम लालाडीह हुसैनाबाद ग्रिंट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 2. जैनब पत्नी लालमोहम्मद नि0 लालाडीह हुसैनाबाद ग्रिंट थाना रेहरा बाजार जनपद बलरामपुर 3.इमरान पुत्र अकबर अली नि0 खुरदवा थाना छपिया जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया। पूछताछ का विवरण- गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण से पूछताछ में जानकारी हुई कि मृतका का विवाह अभियुक्त इमरान पुत्र अकबर अली नि0 खुरदवा थाना छपिया जनपद गोण्डा के साथ तय हुई थी।इसी बीच अभियुक्त इमरान की सोशल मीडिया के माध्यम से अभियुक्ता सकीना जो मृतिका की गांव की ही रहने वाली है, से बातचीत होने लगी।दोनों में प्रेम-प्रसंग चलने लगा इस बात की जानकारी जब मृतिका को हुई तो वह विरोध करने लगी। यह बात सकीना तथा इमरान को नागवार लगी। दिनांक 23.12.2025 को षंडयन्त्र कर मृतका को सकीना ने अपने घर बुलाकर अभियुक्त इमरान के साथ मिलकर हत्या कर दी तथा सकीना की मां जैनब ने हत्या को आत्महत्या करार देना चाहा। मृतका का शव जलाकर शोर मचाई कि मृतका ने आत्महत्या कर ली है।