डीआईजी ने सैनिक सम्मेलन में सुनी पुलिसकर्मियों की समस्याएं, कोतवाली का किया औचक निरीक्षण

SIDHARTHNAGAR NEWS; पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) बस्ती परिक्षेत्र संजीव त्यागी ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के साथ पुलिस लाइन सभागार में सैनिक सम्मेलन किया। सम्मेलन के दौरान डीआईजी ने पुलिसकर्मियों की व्यक्तिगत, पारिवारिक और विभागीय समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा का पाठ पढ़ाते हुए कहा कि जनसेवा ही पुलिस का सर्वोपरि लक्ष्य होना चाहिए। बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन भी किया गया। सैनिक सम्मेलन के उपरांत डीआईजी ने थाना कोतवाली सिद्धार्थनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, मालखाना, साइबर हेल्पडेस्क, मिशन शक्ति केंद्र और बंदीगृह का जायजा लिया। उन्होंने कार्यालय के अभिलेखों को अपडेट रखने और थाना परिसर की नियमित साफ-सफाई के निर्देश दिए। डीआईजी ने लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण और ‘ऑपरेशन क्लीन’ के तहत लावारिस व माल मुकदमाती वाहनों के त्वरित निस्तारण पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने मिशन शक्ति केंद्र और साइबर सेल के कार्यों में रुचि लेकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर विश्वजीत सौरयान और प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *