Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
हमारा पेंशन अपडेशन 30 वर्षों से लंबित- आर.एम.टंडन, महामंत्री
LUCKNOW NEWS: पेंशन अपडेशन आदि मुद्दों पर आल इंडिया बैंक रिटायरीज फेडरेशन के 3 लाख से अधिक सदस्य पूरे देश में संघर्ष की राह पर है। इसी क्रम में आज दोपहर केनरा बैंक, अमीनाबाद शाखा के बाहर सैकड़ो बैंक रिटायरीज ने प्रदर्शन किया और उसके बाद बैंक के मुख्य प्रबंधक को एक ज्ञापन दिया। महामंत्री राम मोहन टंडन ने बताया प्रदेश के सभी जिलों में पेंशन अपडेशन, आई.बी.ए. से सीधे वार्ता का हक, मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम में जीएसटी जीरो, 2012 के बाद सेवानिवृत पेंशनर्स को स्पेशल अलाउंस पर पेंशन की गणना आदि मुद्दों पर आंदोलन चल रहा है, उन्होंने बताया हमारा पेंशन अपडेशन 30 वर्षों से लंबित है, कई सरकारें आईं किसी ने हमारे बारे में नहीं सोचा। प्रदर्शन का संचालन वीके श्रीवास्तव ने किया तथा आर.एम.टंडन, आर के अग्रवाल, आर के धवन, स्वर्णकार, अनूप शरण सिंह, विनय श्रीवास्तव, संजय श्रीवास्तवा आदि वरिष्ठ बैंक नेताओं ने प्रदर्शन में अपने विचार व्यक्त किए। अनिल तिवारी, मीडिया प्रभारी ने बताया 30 दिसंबर को पीएनबी, विवेक खंड एवं 5 जनवरी को यूनियन बैंक, कपूरथला तथा 10 जनवरी को लगभग 70 वर्षीय रिटायरीज पूरे दिन की भूख हड़ताल करेंगे।