अगले वर्ष सितंबर में होगा फूड पेंशनर्स एसोसिएशन का द्विवार्षिक अधिवेशन

खाद्य प्रवाह स्मारिका का होगा प्रकाशन, प्रांतीय कार्यसमिति बैठक ने किया निर्णय
LUCKNOW NEWS: राज्य सरकार के खाद्य एवं रसद विभाग के ब्लाक, तहसील,जनपद, मंडल स्तरीय पदों से लेकर प्रदेश स्तरीय अपर खाद्यायुक्त तक के पदों से सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के समेकित पेंशनर्स संगठन ‘ फूड पेंशनर्स एसोसिएशन यूपी’ की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक लखनऊ गोल्फ क्लब में संगठन अध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह की अध्यक्षता मे सम्पन्न  हुई । बैठक मे सर्वसम्मत से एसोसिएशन का प्रथम द्विवार्षिक अधिवेशन- सह- स्थापना दिवस आगामी 24 सितम्बर 2026 दिन बृहस्पतिवार को उद्यान भवन लखनऊ के सभागार मे आयोजित करने का निर्णय लिया गया है जिसके उद्धाटन के लिए प्रमुख सचिव/ खाद्यायुक्त को आमंत्रित किया जायेगा। उक्त अवसर पर ‘खाद्य प्रवाह’ नामक स्मारिका के प्रकाशन का भी निर्णय लिया गया है जिसमे पेंशनर्स, कार्मिकों व समाज के लिए उपयोगी सामग्री कलेक्शन का कार्य प्रधान संपादक अशोक कुमार सिंह एवं सम्पादक मंडल ने शुरू कर दिया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश चन्द्र दुबे एवं संयुक्त महासचिव एल.के.मिश्र सभागार का आवंटन करा रहे हैं।अधिवेशन की अन्य व्यवस्थाओं के लिए शीघ्र एक बैठक कर पदाधिकारियों को दायित्व सौंपा जायेगा।
कार्यकारिणी बैठक मे बसंतलाल सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह, दिनेश चन्द्र दुबे, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, देवराज यादव, राजेश कुमार, रामसिंह, बी.एल.कुशवाहा, एल.के.मिश्र,  डी.एन.पाण्डेय, एम.के.पाण्डेय, उमानिवास त्रिपाठी, राजेन्द्र यादव, हरिकेश बहादुर सिंह ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *