जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक  डॉ०कौश्तुंभ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

JAUNPUR NEWS: जनपद में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से दिनांक 24 दिसंबर 2025 को पुलिस कार्यालय जौनपुर में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ०कौश्तुंभ द्वारा कार्यालय पर आए समस्त फरियादियों की शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को ध्यानपूर्वक सुनते हुए संबंधित मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कई मामलों में दूरसंचार माध्यम से संबंधित थाना प्रभारी एवं अधिकारियों से वार्ता कर शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनसुनवाई में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, उत्पीड़न सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आईं। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट कहा कि आम जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि फरियादियों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करें और पीड़ित को न्याय दिलाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के माध्यम से आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है और लोगों ने इस पहल की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *