Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
बरामद किए गए कुल मोबाइलों की अनुमानित कीमत है 24 लाख 16 हजार रुपए
BHADOHI NEWS: एसपी अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान में पुलिस द्वारा 151 आम जनमानस के गुम व खोए मोबाइल को बरामद किया है। जिसकी कुल अनुमानित कीमत 24 लाख 16 हजार रुपए की बताई जा रही है। बुधवार को एसपी ने पुलिस लाइन सभागार कक्ष में बरामद किए गए मोबाइलों को उनके स्वामियों को सुपुर्द कर दिया। पुलिस को जनसुनवाई, डायल 112 इत्यादि माध्यम से मोबाइल के गुम व खो जाने के संबंध में शिकायत मिली थी। जिसपर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल पर मोबाइल का आईएमईआई नंबर और संबंधित जानकारी दर्ज किया। पोर्टल से प्राप्त ट्रेसबिलिटी डिटेल्स जैसे सिम नंबर और लोकेशन, का गहन विश्लेषण कर त्वरित कार्रवाई करते हुए नियमित समीक्षा और फॉलो-अप करते हुए अधिक से अधिक मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास किए गए। सीईआईआर पोर्टल, जनसुनवाई, डायल 112 के माध्यम से प्राप्त शिकायतों पर सतत प्रयास करके पुलिस ने कुल 151 गुम मोबाइल बरामद किया। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 24 लाख 16 हजार रुपए की है। बरामद किए गए मोबाइल में ज्ञानपुर-20, गोपीगंज-23, कोईरौना-4, भदोही-43 चैरी-10, औराई-20, ऊँज-6, सुरियावां-25 शामिल हैं। एसपी ने आज एएसपी शुभम अग्रवाल के साथ बरामद किए गए सभी 151 मोबाइलों को उनके स्वामियों को सौंप दिया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए एसपी व जनपदीय पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। एक जनवरी 2025 से 24 दिसंबर 2025 तक जनपदीय पुलिस कुल 730 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को सुपुर्द कर चुकी है। जिसकी अनुमानित कीमत एक करोड़ 16 लाख 80 हजार रुपए की है।