सी.के.सी एकेडमी के प्रधानाचार्य ने क्रिसमस पर दिया सन्देश 

JHANSI NEWS: सी.के.सी एकेडमी के प्रधानाचार्य फादर सहाय नाथन ने  क्रिसमस के पावन अवसर पर छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि क्रिसमस केवल उपहार और उत्सव का त्यौहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, करुणा और एकता का प्रतीक भी है। प्रधानाचार्य ने अपने संदेश में सभी को यह प्रेरणा दी कि इस पर्व पर हम अपने जीवन में सकारात्मकता, सहयोग और मित्रता के भाव बनाए रखें। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाला वर्ष सभी के लिए स्वास्थ्य, खुशहाली और सफलता से भरा रहे। उन्होंने विशेष रूप से छात्रों से कहा कि वे न केवल ज्ञान अर्जित करें, बल्कि अपने जीवन में सदैव अच्छे संस्कार और मानवता की भावना का पालन करें। उन्होंने शिक्षकों और अभिभावकों से भी अनुरोध किया कि वे बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मार्गदर्शन और समर्थन करते रहें। प्रधानाचार्य ने अंत में सभी को क्रिसमस और आने वाले नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *