पुलिस ने जुआ माफियाओं को तलब कर दी चेतावनी, अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई का दिया संदेश

JHANSI NEWS: जनपद को अपराध और अवैध कारोबार मुक्त बनाने के प्रयास के तहत झाँसी पुलिस ने जुआ माफियाओं की पहचान की है। बुधवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झाँसी, बीबीजीटीएस मूर्ति ने पुलिस कार्यालय में जुआ खिलाने वाले व्यक्तियों को तलब किया और उन्हें कड़ी चेतावनी दी। एसएसपी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में किसी भी प्रकार की जुआ या सट्टा जैसी अवैध गतिविधियों में शामिल नहीं होना चाहिए। यदि कोई भी व्यक्ति जुआ में संलिप्त पाया गया, तो उसके खिलाफ जुआ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत कड़ी से कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार की लापरवाही या कानून की अवहेलना बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसएसपी झाँसी ने यह भी कहा कि जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार सतर्कता बरत रही है। अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और समय-समय पर कार्रवाई की जाएगी। इस कदम से यह संदेश स्पष्ट है कि झाँसी पुलिस अवैध जुआ और सट्टा जैसी गतिविधियों को पूरी तरह से रोकने के लिए गंभीर है और किसी भी उल्लंघन को नजरअंदाज नहीं करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *