विकास को लेकर नगर विधायक ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, कई परियोजनाओं की मांग

बीआईईटी को तकनीकी विश्वविद्यालय बनाने, सड़कों और जलभराव सुधार के लिए कार्ययोजना पर चर्चा
JHANSI NEWS: नगर विधायक रवि शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर झाँसी के विकास के लिए कई मांगें रखीं। उन्होंने बुंदेलखंड अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईईटी) को टैक्निकल यूनिवर्सिटी बनाने की आवश्यकता बताई।
विधायक ने नगर निगम के जीर्ण सड़कों, अवैध कब्जों की सुरक्षा, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज योजना और नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए कई मार्गों और क्षेत्रों के निर्माण कार्य की मांग की। नगर विकास मंत्री ने अधिकांश मार्गों और परियोजनाओं के लिए आगणन और कार्ययोजना तैयार होने की जानकारी दी। इस मुलाकात में झाँसी नगर के सड़कों, पेयजल, सीवरेज, परिवहन और पार्कों के विकास हेतु ₹12.70 करोड़ की प्रस्तावित योजना और स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज परियोजना के तहत ₹89.71 करोड़ की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *