Physical Address
Pratahkal Express Newspaper
79A-Moti Lal Nehru Road Prayagraj
Opp Women’s Hostel Allahabad University
JHANSI NEWS: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन पार्टी के बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रभारी सैयद सादिक अली के आह्वान पर महानगर अध्यक्ष नबी बक्स बब्लू आज़ाद के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने विधानसभा क्षेत्र संख्या-223, बाहर ओरछा गेट क्षेत्र के अंतर्गत भाग संख्या 237 से 241 तक विशेष गहन पुनरीक्षण निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के विरोध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि क्षेत्र में निवास करने वाले अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं के नाम जानबूझकर अलग-अलग मतदान भागों में विभाजित किए जा रहे हैं, पात्र नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में नहीं जोड़े जा रहे हैं और मृत या असत्य निवासियों के नाम सूची से नहीं हटाए जा रहे हैं। एआइएमआइएम ने यह भी कहा कि क्षेत्र के अधिकांश मतदाता अशिक्षित और जागरूक नहीं होने के कारण ऑनलाइन शिकायत या आपत्ति दर्ज नहीं करा पा रहे हैं। पूर्व में भी समाजसेवी संगठनों द्वारा कई शिकायतें की गई हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन सौंपने के दौरान फहीम मंसूरी, मुस्तकीम अली, नदीम रजा, जाहिद खान, शाहिद खान, समीउल्लाह, शफीक खान, समीर, आज़ाद, अरशद, आदिल, उवेश, जमील, आशिफ रईस, कामिल सैफ सहित कई लोग मौजूद रहे।